क्या है घर की छत पर ध्वजा लगाने का रहस्य लाभ व फ़ायदे (ky h ghar ki chatt pr dhawja lagane ka rahasy labh or fayde)

 नमस्कार,


           दोस्तों हिंदू धर्म में ध्वजा जिसे पताका या झंडा भी कहा जाता है लगाने का बहुत महत्व है। प्रसिद्ध मंदिरों या संतों के स्थान पर निशान चढ़ाने अर्थात पैदल यात्रा द्वारा उस पवित्र स्थान पर ध्वजा चढ़ाने का बहुत महत्व है। हमारे क्षेत्र में भी संत सिंगाजी व संत धूनीवाले दादा जी की जयंती पर लोग दूर-दूर से पैदल निशान लेकर आते हैं।

पुराने जमाने में जब भी किसी अच्छे कार्य की शुरुआत की जाती थी तब भी हवा में ध्वजा को लहरा कर यह बताया जाता था कि अब इस कार्य की शुरुआत हो चुकी है। युद्ध में भी विजय प्राप्त करने पर जीतने वाले पक्ष की ध्वजा को उस स्थान पर लगाया जाता था।




आज के इस लेख में हम जानेंगे ध्वजा लगाने का रहस्य क्या है ? घर की छत पर लगाने के क्या फायदे और लाभ है ? ध्वजा किस दिन लगाना चाहिए ? घर पर लगाने वाली ध्वजा का रंग क्या होना चाहिए ? ध्वजा को घर में कब व कैसे लगाना चाहिए ? आदि के बारे में तो चलिए शुरू करते हैं।

घर की छत पर ध्वजा लगाने का रहस्य :-
(Ghar ki chatt pr dhawja lagane ka rahasay) :-


दोस्तों आप सभी महाभारत के युद्ध के विषय में तो जानते ही होंगे। महाभारत का युद्ध जब आरंभ होने वाला था। तब भगवान श्रीकृष्ण के आदेश के अनुसार ही महाबली हनुमान जी अर्जुन के रथ में ध्वजा के ऊपर  विराजमान थे।


ध्वजा लगाने का रहस्य क्या है ? घर की छत पर लगाने के क्या फायदे और लाभ है ? ध्वजा किस दिन लगाना चाहिए ? घर पर लगाने वाली ध्वजा का रंग क्या होना चाहिए ? ध्वजा को घर में कब व कैसे लगाना चाहिए ?
जय श्री राम



युद्ध में जब वीर योद्धा कर्ण व अर्जुन का आमना-सामना हुआ तब कर्ण ने ऐसे अस्त्र-शस्त्रों का प्रयोग किया जिसके कारण अर्जुन का रथ पूर्णत: नष्ट हो सकता था। किंतु अर्जुन के रथ में ध्वजा के ऊपर बैठे हुए बजरंगबली की कृपा से युद्ध के अंत तक रथ को तनिक भी हानि या  क्षति नहीं हुई। 



यहीं रहस्य है कि जब हम हमारे घर की छत पर ऊपर ध्वजा को लगाते हैं तो यह आशा करते हैं कि इस ध्वजा के रूप में ईश्वरीय शक्तियां सदा हमारे घर की देखभाल करेंगी। तो दोस्तों घर की छत के ऊपर ध्वजा लगाने के रहस्य को तो अब आप समझ ही गए होंगे। आशा करती हूं आप भी अपने घर के ऊपर ध्वजा जरूर लगाएंगे।

छत पर ध्वजा लगाने के लाभ व फ़ायदे :-
(Chatt pr dhawja lagane ke labh or fayde) :-



घर की छत पर लगाने से अनगिनत लाभ व फायदे होते हैं। जिनमें से कुछ लाभ व फायदों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

  • घर की छत पर ध्वजा लगाना परिवार के लोगों के यश व सम्मान में वृद्धि करता है।

  • घर की छत पर लगाने से कोई भी नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश नहीं करती है।

  • जिस घर के ऊपर ध्वजा लगा होता है उस घर पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहती है।


  • घर के ऊपर ध्वजा लगाने से घर में उपस्थित वास्तु संबंधी दोषों का नाश होता है।

  • जब हम ध्वजा को घर के उत्तर पश्चिम कोने या दिशा में लगाते हैं तो घर की सारी नकारात्मकता नष्ट हो जाती है।

  • घर की छत पर लगाने से लोगों के द्वारा घर पर डाली गई बुरी नजर का प्रभाव नहीं पड़ता है।


घर की छत पर किस रंग का ध्वज लगाएं : -
(Ghar ki chatt pr kiss rang ka dhawj lagaye):-


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार त्रिकोण आकार वाला केसरिया, या पीले रंग का ध्वज घर की छत पर लगाने हेतु सर्वोत्तम माना गया है। ध्वजा ऊपर मंगलकारी चिह्न जैसे स्वस्तिक, ॐ आदि का बना होना भी बहुत शुभ होता है।

घर की छत पर ध्वजा लगाने में रखने वाली सावधानियां :- 
(Ghar ki chatt pr dwaja lagane me rakhne wali sawdhaniya):-


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कभी भी कटा-फटा या मेला ध्वज नहीं लगाना चाहिए। घर की छत पर ध्वजा को जब तक लगाए रखना चाहिए जब तक उसका रंग फीका ना हो जाए। ध्वजा का रंग फीका पड़ने पर या ध्वजा के कट- फ़ट जाने पर या ध्वजा के मेले हो जाने पर ध्वजा को बदल देना चाहिए ।


ध्वजा को घर में कब व कैसे लगाना चाहिए :-
(Dhwja ko ghar me kab or kese lagana chahiye) :-


ध्वजा को घर में किसी भी शुभ दिन जैसे नवरात्रि के प्रथम दिवस, हनुमान जन्मोत्सव, पूर्णिमा, रामनवमी, गुड़ी पड़वा आदि शुभ अवसरों पर ध्वजा को घर की छत पर लगाना जाना शुभ माना जाता है।




ध्वजा को सर्वप्रथम अपने घर के मंदिर में अपने इष्ट देव के चरणों में रखकर प्रार्थना करनी चाहिए। इसके पश्चात ध्वजा को हल्दी, कुमकुम, अक्षत, पुष्प चढ़ाकर उसके सामने दीप प्रज्वलित करने के पश्चात ही ध्वजा को घर के ऊपर छत पर लगाया जाना चाहिए। ध्वजा को घर की छत पर हमेशा बांस के डंडे में लगाना चाहिए।

आशा करती हूं क्या है घर की छत पर ध्वजा को लगाए जाने का रहस्य, लाभ व फायदे, ध्वजा लगाने की विधि आदि के बारे में आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी। हमारे साथ अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ