गरुड़ पुराण के अनुसार अगला जन्म निर्धारित करने वाले 5 कर्म (According to Garuda Purana, 5 actions that determine the next birth in hindi)

 नमस्कार,


            दोस्तों आप सभी लोग जानते हैं कि गीता व रामचरितमानस की बात माने तो यह दुनिया हमारे कर्मो की आधार पर ही हमें उसका अच्छा या बुरा फल प्रदान करती है। जो मनुष्य जिस प्रकार का कर्म करता है उसे उसका फल सिर्फ उसी प्रकार प्राप्त होता है।



आज के इस लेख के अंतर्गत बात करेंगे गरूड़ पुराण में लिखे उन कर्मों के बारे में जिससे कि हमारा आने वाला जन्म निश्चित होता है कि हम क्या बनेंगे ? तो चलिये शुरू करते हैं गरुड़ पुराण के अनुसार 5 ऐसे कर्म जो हमारा अगला जन्म कैसा होगा उसे निर्धारित करते हैं।

मित्र के साथ छल करने पर :-
(On cheating with a friend) :-


दोस्तों खून के रिश्ते तो अपने आप बनते हैं पर मित्रता एक ऐसा रिश्ता है जिसे हम खुद बनाते हैं। इस दुनिया में सभी के कुछ खास मित्र या दोस्त जरूर होते हैं जिनसे हम अपने दिल की बातों को शेयर करते हैं।

 (और पढ़े :- लाइफ मैनेजमेंट गीता के अनुसार अध्याय एक)

यदि हम अपने सच्चे मित्र से किसी भी प्रकार का छल करते हैं तो गरुड़ पुराण के अनुसार उसे नर्क तो भोगना ही पड़ता है साथ ही वह अपना अगला जन्म एक गिध्द  के रूप में पाता है। जिसे मरे हुए पशुओं का सड़ा हुआ मांस खाकर अपना जीवन यापन करना पड़ता है।

धर्म का अपमान करने पर :-
(Insulting religion) :-


दोस्तों यह संसार अच्छाई व बुराई दोनों से भरा पड़ा है। यदि इस दुनिया में धर्म व भगवान को मानने वाले आस्तिक है तो एक और धर्म या भगवान में विश्वास ना रखने वाले नास्तिक भी मौजूद हैं।

औऱ पढ़े :- गायत्री चालीसा व गायत्री मंत्र के चमत्कार)

जो लोग धर्म, वेद पुराण आदि का अपमान करते हैं गरुड़ पुराण के अनुसार उनका आने वाला जन्म एक श्वान अर्थात कुत्ते का होता है फिर यह कुत्ता अपने स्वभाव के कारण गली-गली में भोंकते रहते हैं जहां इनकी पुकार सुनने वाला कोई नहीं होता है।

चालाकी करने पर :-
(To trick) :-


मित्रों इस संसार में कई लोगों है जो दिल के साफ व सरल स्वभाव के होते हैं व अपने अच्छे कर्मों से लोगों का दिल जीत लेते हैं किंतु वहीं कुछ ऐसे व्यक्ति भी है जो चालाक व होशियार रहते हैं व इनका काम अपनी चालाकी व होशियारी से लोगों को मूर्ख बनाना होता है। गरुड़ पुराण के अनुसार चलाकी से लोगों को मूर्ख बनाने वाले व्यक्ति का अगला जन्म में उल्लू के रूप में होता है।

गाली देने वाले :-
(Abusers) :-


दोस्तों हमारे शरीर वाणी या जीव्हा ही एक ऐसी वस्तु है जो चाहे तो पल भर में किसी को अपना बना सकती है और चाहे तो पल भर में अपनों को भी दूर कर सकती है।

(और पढ़े :- संत सिंगाजी महाराज से जुड़ी जानकारी)

दोस्तों हमारी वाणी अर्थात हमारे कंठ में मां सरस्वती का वास होता हैं। जो लोग वाणी से किसी को गाली देते हैं या भला बुरा कहते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार उनका अगला जन्म बकरे के रूप में होता है।

बुरी दृष्टि रखने वाले :-
(Bad eyesight) :-


इस संसार में कुछ पुरुष ऐसे होते हैं जो की हर नारी को बड़ी सम्मान की दृष्टि से देखते हैं जबकि कुछ पुरुष ऐसे होते हैं जो स्त्रियों पर बुरी दृष्टि या वासना की निगाहों से देखते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार स्त्रियों पर बुरी दृष्टि रखने वाले लोगों का अगला जन्म गधे के रूप में होता है।

आशा करती हूं गरुड़ पुराण के अनुसार अगला जन्म निर्धारित करने वाले 5 कर्मों के बारे में आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी। हमारे साथ अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ