ध्यान क्या है ध्यान करने के फायदे क्या है(What Is Meditation and benifits Of Meditation)

 नमस्कार,


                दोस्तों आपने कई लोगों को यह कहते सुना होगा की चिंता, अवसाद, डिप्रेशन व बीमारियों से दूर रहने के लिए हर व्यक्ति को कुछ समय ध्यान अर्थात मेडिटेशन (meditation) जरूर करना चाहिए। 

पर क्या आप लोग इस बारे में जानते हैं कि ध्यान क्या है?(what is meditation) ध्यान के फायदे क्या है?(benifits of meditation).


ध्यान क्या है?(what is meditation) ध्यान के फायदे क्या है?(benifits of meditation).
meditation


आज के इस लेख में हम ध्यान अर्थात मेडिटेशन के बारे में जानेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

ध्यान क्या है?
(What Is Meditation)


ध्यान एक विचारहीन जागरूक अवस्था है, जो नींद या समाधि नहीं है। ध्यान की अवस्था में व्यक्ति पूरी तरह से अपने नियंत्रण में होता है। ध्यान की अवस्था में व्यक्ति अपने मन पर विजय प्राप्त कर लेता है। ध्यान की अवस्था किसी वस्तु या व्यक्ति का विश्लेषण करने में हमारी बहुत अधिक सहायता करती है।


(और पढ़े:- जानिए किन 5 परिस्थितियों में हमें चुप या मौन रहना चाहिए )


ध्यान योग के आठ अंगों (यम, नियम, आसन, प्राणायाम प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि) में से सातवां अंग है।

ध्यान करने के फायदे क्या है ?
(Benifits Of Meditation).


नियमित ध्यान करना व्यक्ति के जीवन को बदलने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ध्यान करने के बहुत से फायदे हैं जिनमें से कुछ निम्न है।

  • ध्यान करने का सबसे प्रमुख फायदा यह है कि ध्यान से हम हमारे मन (mind) को नियंत्रण में रख सकते हैं। हमारा मन हर समय गतिमान अवस्था में रहता है। ध्यान के द्वारा हम अपने मन की गतिविधियों को नियंत्रित कर सकते हैं।

  • हमारे शरीर की ऊर्जा का एक बहुत बड़ा हिस्सा मस्तिष्क के द्वारा उपयोग में लाया जाता है। हमारा मस्तिष्क इस ऊर्जा को फालतू के विचारों को सोचने, क्रोध, चिंता इत्यादि करने में बर्बाद कर देता है। लेकिन ध्यान करने से हमारा मन शांत रहता है जिससे कि हम चिंता करने, क्रोध करने आदि आदतों पर अपनी उर्जा को कम खर्च करते हैं। जिससे हमारे शरीर की ऊर्जा का एक बहुत बड़ा हिस्सा बर्बाद होने से बच जाता है।




  • वैज्ञानिकों ने अपने प्रयोग में पाया है कि ध्यान करने वाले लोगों की आयु ध्यान न करने वाले लोगों की अपेक्षा अधिक होती है। अगर सीधे शब्दों में कहा जाए तो ध्यान करने से आयु लंबी होती है।

  • ध्यान हमारे शरीर से तनाव व चिंता को कम करता है। ध्यान करने से हमारे विचारों में उठने वाली तीव्रता कम हो जाती है और एकाग्रता बढ़ती है।

  • ध्यान करने से हमारी सकारात्मक भावना प्रबल होती है। जिसके कारण हम लोगों में बुराई की जगह देखने लगते हैं। ध्यान हमें अंदर से करुणामय बनाता है।


  • ध्यान हमारे आत्मविश्वास में वृद्धि करने में मदद करता है। ध्यान हमारे अंदर की नकारात्मकता को खत्म कर हमारे अंदर एक सकारात्मक बदलाव लाता है जो कि हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

  • ध्यान हमारी याददाश्त को मजबूत बनाता है ध्यान की मदद से  हम हमारी याद रखने की शक्ति को बढ़ा सकते हैं। उदाहरण के लिए आदियोगी शंकराचार्य, विवेकानंद यह सभी ध्यान के द्वारा ही एक बार में पढ़ी हुई चीजों को बहुत लंबे समय तक याद रख पाते थे।

तो दोस्तों आशा करती हूं ध्यान क्या है?(what is meditation), ध्यान के फायदे क्या है?(benifits of meditation). इस पर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी। हमारे साथ अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ