वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों के लिए 7 उपयोगी वॉल पेंटिंग

 नमस्कार,


दोस्तों आप भी आपके घर की दीवारों को सजाने के लिए पेंटिंग का इस्तेमाल जरुर करते होंगे। पर क्या आपको पता है, वास्तु शास्त्र के हिसाब से आपके घर में कौन सी पेंटिंग लगाना शुभ माना गया है?

 (और पढ़े :- हनुमान बाहुक की संपूर्ण जानकारी)

आज के इस लेख में हम 7 ऐसी पेंटिंग के बारे में बात करेंगे जो वास्तु शास्त्र की दृष्टि से आपके घर में लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। यह वह पेंटिंग से जिसे घर में लगाने से आपके घर में पैसों की बरकत बनी रहती हैं, तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कौन सी है वह 7 पेंटिंग


1.  Green Scene ( हरा दृश्य)

इस पेंटिंग को आपको घर मे North अर्थात उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता हैं। इस पेंटिंग को लगाने से आपके घर व व्यपार में उन्नति के नए रास्ते बनने लगते हैं।

2.  Water fall (झरना)

वाटरफॉल की पेंटिंग को नॉर्थ-ईस्ट (North-East) अर्थात उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस पेंटिंग को लगाने से व्यक्ति को पैसे कमाने के नए आईडिया व स्रोतों का पता चलता है।

3.   Sun (सूर्य) 

वास्तु शास्त्र के हिसाब से आपके घर में कौन सी पेंटिंग लगाना शुभ माना गया है?

उगते हुए सूर्य की पेंटिंग यदि आप आपके घर में पूर्व दिशा (East) में लगाते हैं, तो यह वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ माना जाता है। सूर्य देव को मान-सम्मान के देवता भी माने गए हैं। सूर्यदेव की पेंटिंग घर में लगाने से घर के व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान व प्रसिद्धि प्राप्त होती है साथ ही व्यापार में आपका बहुत ज्यादा नाम चलने लगता है।


4.   Maa Lakshmi (मां लक्ष्मी)

माता लक्ष्मी को हमारे हिंदू धर्म में पैसा तथा ऐश्वर्य से जोड़कर देखा जाता है। माता लक्ष्मी की पेंटिंग आपको साउथ-ईस्ट (south-east) अर्थात दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसे लगाने से आपके व्यापार में पैसों का प्रवाह बना रहता है।

5.   Ancestors (पितर )

व्यक्ति को अपने पितरों की पेंटिंग को साउथ-वेस्ट (south-west) दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु में इसे व्यापार को सुरक्षित चलाने व व्यापार में डिसीजन लेने की क्षमता के लिए शुभ बताया गया है।

6.   Mountains ( पहाड़ )

हमारी जो 6th पेंटिंग है वह है माउंटेंस अर्थात पहाड़। वास्तु शास्त्र में इसे लगाने के पीछे का कारण व्यापार में बड़ी उपलब्धियों को हासिल करने से हैं। इसे पश्चिम (west) की दिशा में लगाना शुभ होता है।

7.   White Horse (सफेद घोड़े)

हमें अपने घर या व्यापार वाले स्थान पर भागते हुए सफेद घोड़ों की पेंटिंग जरूर लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के हिसाब से इसे नॉर्थ-वेस्ट (north-west) अर्थात उत्तर-पश्चिम की दिशा में लगाना शुभ माना गया है। यह पेंटिंग आपको व्यापार में सपोर्ट(support) जैसे पैसों का सपोर्ट, व्यक्तियों का सपोर्ट, कच्चे सामान का सपोर्ट आदि में मदद करती है।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से आपके घर में कौन सी पेंटिंग लगाना शुभ माना गया है?


तो दोस्तों अगर अगर इन 7 पेंटिंग्स का इस्तेमाल आप आपके घर में करते ही तो यकीन मानिए आपके घर में पैसों का आभाव खत्म होकर आपके व्यापार के नए रास्ते खुलने लगेंगे।

आशा करती हूं आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों के लिए 7 उपयोगी वॉल पेंटिंग से उपयोगी पर हमारा लेख पसंद आया होगा।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ