नमस्कार,
दोस्तों आप ने कुछ लोगों को अक्सर यह कहते सुना होगा कि घर में कांटेदार व दूध वाले वृक्ष लगाना अशुभ होता है, परंतु वहीं पर शमी व अकाव के पेड़ को शुभ माना जाता है।
तो दोस्तों आज के इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे कि घर में कौन से पेड़-पौधे लगाने चाहिए जो कि वास्तुशास्त्र की दृष्टि से शुभ है, और कौन से पेड़-पौधे वास्तु शास्त्र की दृष्टि से अशुभ माने जाते हैं। तो आइए शुरू करते हैं।
घर में लगाने वाले शुभ पेड़-पौधे
(Ghar me lagane wale shubh pedh-poude)
तुलसी :- तुलसी के पौधे को हर तरह से शुभ माना गया है। कहते हैं कि तुलसी के पौधे में श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी का वास होता है। पुराणों में रविवार को छोड़कर नित्य प्रतिदिन तुलसी में जल चढ़ाने व शाम के समय घी का दीपक लगाने का विधान बताया गया है। ऐसा करने से श्री हरि विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा उस घर पर बनी रहती है।
बेल:- बेल वृक्ष शिवजी को अत्यंत प्रिय है इसे बिल्व वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। बेल का वृक्ष भी घर में लगाना शुभ माना जाता है। बेल के वृक्षों को लगाने पर वंश वृद्धि होती है, साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। बेल वृक्ष को सींचने से पितरों को तृप्ति मिलती है व पितृ दोष समाप्त होता है।
शमी :- शमी एक कांटेदार वृक्ष है इसे भी घर में लगाना अत्यंत ही शुभ माना गया है। यह शनिदेव का प्रिय पौधा है इसलिए शनिवार के दिन शमी पेड़ के नीचे सरसों के तेल दिया जलाना चाहिए। दशहरे के दिन शमी वृक्ष का पूजन विशेष फलदाई होता है।
अश्वगंधा :- अश्वगंधा का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष समाप्त होता है साथ ही यह एक अत्यंत लाभकारी औषधि है।
आंवला :- आंवला का पेड़ पूर्व व उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। कार्तिक मास में स्वयं भगवान विष्णु आंवले की जड़ में निवास करते हैं। साथ ही आंवला नवमी पर आंवले का पूजन विशेष फलदाई होता है।
आंवला |
अशोक :- हिन्दू धर्म में अशोक के वृक्ष को बहुत ही शुभ व लाभकारी माना गया है। अशोक का अर्थ होता है जो शोक अर्थात दुखों का नाश करने वाला हो। इसे लगाने से घर में शांति बनी रहती है।
सफेद अकाव:- सफेद अकाव शिवजी व गणपति जी का अत्यंत प्रिय पौधा है। 12 साल बाद सफेद अकाव की जड़ स्वयं गणपति के स्वरूप को धारण कर लेती है। यह लक्ष्मी जी को प्रदान करने वाला व नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला होता है।
गुडहल :- गुड़हल का पौधा माताजी को अत्यंत प्रिय है इसमें लाल पुष्प आते हैं जिसे जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य देने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।
इन सबके अलावा नारियल, नीम, केले का पौधा, बांस का पौधा, मनी प्लांट, संतरा व अनार आदि के पेड़-पौधे भी हम घर में लगा सकते हैं।
घर में लगाने वाले अशुभ पेड़-पौधे
(Ghar me lagane wale ashubh pedh-pode)
आशा करती हूं घर में कौन से पेड़-पौधे लगाना चाहिए या वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन से पेड़-पौधे हमारे घर के लिए शुभ होते हैं इस पर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ